{"_id":"611283da8ebc3e75921299b7","slug":"police-lathicharge-on-ett-teachers-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, भांजनी पड़ीं लाठियां, एक महिला हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, भांजनी पड़ीं लाठियां, एक महिला हुई बेहोश
Tue, 10 Aug 2021 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
बेरोजगार अध्यापकों ने पिछले काफी दिनों से पटियाला में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक बस स्टैंड चौक में पक्का मोर्चा लगा रखा है लेकिन सरकार ने अब तक इनकी सुध नहीं ली। इससे भड़के बेरोजगार अध्यापकों ने मंगलवार को मोती महल के घेराव को रोष मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस और अध्यापकों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों के बीच होती धक्कामुक्की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को मोती महल के घेराव को जा रहे बेरोजगार ईटीटी 2364 चयनित अध्यापकों पर पुलिस ने वाईपीएस चौक में हल्का लाठीचार्ज कर दिया। इससे पहले पुलिस और बेरोजगारों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जब बेरोजगार न माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां भांजना शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों ने मंगलवार दोपहर को मोती महल के घेराव को गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक से रोष मार्च शुरू किया लेकिन जैसे ही बेरोजगार वाईपीएस चौक पहुंचे तो भारी पुलिसबल ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। बेरोजगारों के न मानने पर पहले दोनों पक्षों में काफी धक्का-मुक्की हुई, इसके बाद पुलिस को बेरोजगारों को खदड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बेरोजगार अध्यापकों ने पिछले काफी दिनों से सीएम सिटी में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक बस स्टैंड चौक में पक्का मोर्चा लगा रखा है लेकिन सरकार ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली है। इससे भड़के बेरोजगार अध्यापकों ने मंगलवार को मोती महल के घेराव को रोष मार्च निकाला। अध्यापकों ने चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने जल्द जांच करवा चुके 2364 चयनित ईटीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी न किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
विज्ञापन