{"_id":"62c716b67e85e051e44479a0","slug":"police-found-kidnapped-child-in-three-hours-patiala-news-pkl4558998140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढा अगवा बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढा अगवा बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा। गांव खंडोली से स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने तीन घंटे में बच्चे को सही सलामत ढूंढ लिया है। फिलहाल अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है।
थाना खेड़ी गंडिया पहुंचे पटियाला के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि एक बच्चे को किसी ने अगवा कर लिया है। बच्चे के पिता चरणजीत सिंह निवासी खंडोली के अनुसार उनका बेटा हर्षप्रीत सिंह आधारशिला स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। वह रोज की तरह स्कूल जा रहा था, तभी दो युवक गांव खंडोली के पास एक बाइक पर आए और हर्षप्रीत सिंह को अगवा कर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।
एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि खेड़ी गंडिया पुलिस ने विशेष टीम गठित कर योजना के तहत सरहिंद रोड स्थित बसंतपुरा में एक किसान के खेत से बच्चे को बरामद कर लिया। इस दौरान डीएसपी घनौर रघबीर सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो7पीटीएल01,01ब,01स - अगवा किए गए बच्चे का फाइल फोटो।
सीसीटीवी कैमरे में कैद बच्चे को ले जाते अपहरणकर्ता।
खेड़ी गंडिया थाने में जानकारी देते एसएसपी दीपक पारिक।