फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police arrested vicious gang of robbing Fortuner vehicle at pistol point from Patdan car market

Patiala: फार्च्यूनर लूट के चार आरोपी काबू, विदेश में बैठे आतंकी ने सप्लाई कराया था असलाह, करनी थी बड़ी वारदात

Mon, 06 Mar 2023 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 04:38 PM IST
सार

पकड़े गए गिरोह के खिलाफ कत्ल, लूटपाट, चोरी व अन्य कईं संगीन अपराधों के तहत केस दर्ज हैं। इनमें गिरोह के सरगना गुरिंदर सिंह के खिलाफ चार और गुरलाल सिंह उर्फ गुल्ली के खिलाफ 15 व तरनजीत सिंह उर्फ तरनी के खिलाफ एक केस दर्ज हैं जिनमें यह गिरफ्तार होकर विभिन्न जेलों में रह चुके हैं।

विज्ञापन
Police arrested vicious gang of robbing Fortuner vehicle at pistol point from Patdan car market
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पटियाला में पातड़ां के कार बाजार से तीन मार्च को ट्राई लेने के बहाने पिस्टल की नोक पर फार्च्यूनर गाड़ी लूटने के मामले को हल कर पुलिस ने एक शातिर गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार शातिरों को गिरफ्तार करके उनसे लूटी कार और 32 बोर की दो पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह विदेश में बैठे एक भगौड़े आतंकी सुरिंदर सिंह बाबा ठीकरीवाल के संपर्क में थे। इसी आतंकी ने गिरोह को वारदात करने के लिए असलाह मुहैया कराया था और अब गिरोह बरनाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही इनकी धरपकड़ हो गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना गुरिंदर सिंह निवासी कट्टू रोड उपली जिला बरनाला, गुरलाल सिंह उर्फ गुल्ली निवासी संधू पती उपली जिला बरनाला, गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी कट्टू जिला बरनाला और तरनजीत सिंह तरनी निवासी कट्टू रोड उपली जिला बरनाला शामिल हैं। इन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छीटांवाला से भलवान रोड पर डे्रन पुल के नजदीक से लूटी फार्च्यूनर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गाड़ी पर आरोपियों ने एक जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी। तलाशी के दौरान आरोपियों से 32 बोर के दो पिस्टल और 12 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पातड़ां के कार बाजार से फाच्यूनर गाड़ी की लूट होने की वारदात के तुरंत बाद पंजाब के सभी जिलों के कंट्रोल रूम पर सूचित कर दिया गया था कि इस गाड़ी के जरिये बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। इसके साथ ही टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के खिलाफ कत्ल, लूटपाट, चोरी के कई केस दर्ज
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के खिलाफ कत्ल, लूटपाट, चोरी व अन्य कईं संगीन अपराधों के तहत केस दर्ज हैं। इनमें गिरोह के सरगना गुरिंदर सिंह के खिलाफ चार और गुरलाल सिंह उर्फ गुल्ली के खिलाफ 15 व तरनजीत सिंह उर्फ तरनी के खिलाफ एक केस दर्ज हैं जिनमें यह गिरफ्तार होकर विभिन्न जेलों में रह चुके हैं। आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ गुल्ली सजायाफ्ता है। गिरोह की ओर से अब बरनाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी. लेकिन इससे पहले ही गिरोह को काबू कर लिया गया। 


एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना गुरिंदर सिंह 2014 से विदेश में बैठे भगौड़ा आतंकी सुरिंदर सिंह बाबा ठीकरीवाल निवासी गांव ठीकरीवाल जिला बरनाला के साथ संपर्क में था। पुलिस ने गिरोह सदस्यों से जो असलाह बरामद किया है, इसे आतंकी ने मुहैया कराया था। पुलिस के मुताबिक आतंकी सुरिंदर सिंह के खिलाफ भी 12 केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस केस में आतंकी सुरिंदर सिंह को भी नामजद कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि गिरोह मेंबरों के जेलों में रहने के कारण इनके कईं खतरनाक अपराधियों के साथ संबंध हैं। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर इनसे और गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed