फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pensioner, employee resentment against government, contract workers demanding regular, Patiala

पेंशनरों, मुलाजिमों का सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2016 03:30 PM IST
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Pensioner, employee resentment against government, contract workers demanding regular, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पेंशनर और मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
पीआरटीसी वर्कर्स एक्शन कमेटी के आह्वान पर कारपोरेशन हेडआफिस के गेट के बाहर  पेंशनरों व मुलाजिमों ने जोरदार रोष प्रदर्शन कर धरना दिया।  पेंशनरों व मुलाजिमों के करोड़ों रुपये के बकाया की अदायगी करने, कांट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर करने समेत और कई जायज मांगें उठाई और पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


मुलाजिम नेता निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार पीआरटीसी के 8000 मौजूदा व सेवामुक्त कर्मचारियों के आजीविका के साधन इस विभाग को खत्म करने पर तुली है। बादल सरकार ने अपने निजी फायदे के लिए सरकारी ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। इस मौके पर सरकार से वर्करों की तनख्वाह, ओवर टाइम, मेडिकल बिलों, वर्दियों, वित्तीय व अन्य किस्मों के बकाया का जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही मांग की कि कांट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर किया जाए। साथ ही मौजूदा मुलाजिमों को सैलरियां और पेंशनरों को उनकी पेंशनें हर महीने समय पर देने की मांग की गई। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि पेंशनें व तनख्वाहें समय पर न मिलने से  उनके लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की ओर से नियम तय किए होने के बावजूद पंजाब सरकार का कर्मचारियों के हक में जाता कोई पत्र या सर्कुलर जारी नहीं किया जाता है। जैसे कि एक्स ग्रेशिया ग्रांट में बढ़ोतरी का पत्र, फैमिल पेंशन में वृद्धि का पत्र, महिला कर्मचारियों के लिए बच्चा देखभाल स्पेशल छुट्टी वाला पत्र। साथ ही कारपोरेशन में भ्रष्टाचार का बोलबाल होने के आरोप लगाते हुए इस पर नकेल कसने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed