फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   peace struggle hooliganism inside Bhethee

शांतिमय संघर्ष को गुंडागर्दी कहने वाले अपने भीतर झांकेः भेटही

Mon, 28 Dec 2020 07:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
peace struggle hooliganism inside Bhethee
पटियाला। भाजपा जिला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली की कोठी के आगे किसानों का चल रहा दिन-रात का पक्का धरना सोमवार को भी जारी रहा किसान नेता जंग सिंह भटेडी ने साफ किया कि किसानों के शांतमिय संघर्ष की परीक्षा न ली जाए। जो भाजपा के नेता किसानों को गुंडा व उनके हकों की लड़ाई को गुंडागर्दी करार दे रहे हैं, वह पहले अपने भीतर झांक लें।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि वह अब अपने अगले एलान के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगला कदम बैठक के बाद ही उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के सब्र, शांति व उनके हौसले का इम्तिहान देखना है, तो सिंघु बार्डर पर जाकर देखो, जहां सैकड़ों किसान भाई कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उधर भाजपा के यूथ नेता पंकज कोहली ने कहा कि किसानों की इस गुंडागर्दी खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। धरनाकारी किसानों ने भाजपा जिला शहरी प्रधान व उनके परिवार को पानी सप्लाई का कनेक्शन काटने तक की धमकी दे डाली है। किसान धमकियां देने का काम नहीं करते हैं। इससे साफ है कि किसानों की आड़ में कांग्रेस यह सब कर रही है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करके धरनाकारियों को वहां से हटाने की अपील की। चेतावनी दी कि अगर ऐसा न हुआ, तो मंगलवार के बाद भाजपा युवा मोर्चा के वर्कर खुद जिला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली के घर की निगरानी करेंगे और घर के आसपास किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed