फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PDA demolished three illegal colonies

Patiala News: पीडीए ने तीन गैरकानूनी कॉलोनियों को ढहाया

Tue, 01 Oct 2024 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
PDA demolished three illegal colonies
अथॉरिटी के क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी कॉलोनी के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होगी : मनीषा राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) की ओर से मंगलवार को गांव धामोमाजरा व गांव पसियाणा में पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 का उल्लंघन करके विकसित की गईं तीन गैर कानूनी कॉलोनियों को ढहा दिया। पीडीए की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा ने बताया कि पीडीए ने यह मुहिम छेड़ी है कि अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी कॉलोनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। गैरकानूनी कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम जनता को इन विकसित हो रही गैरकानूनी कॉलोनियों में अपनी अहम पूंजी को निवेश करने से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत पीडीए ने यह साफ संदेश दिया है कि पटियाला वासी भविष्य में किसी भी कॉलोनी में मकान या प्लॉट की खरीद से पहले उस कॉलोनी के संबंध में सरकार या पीडीए से मंजूरी संबंधी दस्तावेज चेक कर लें या इस संबंधी पीडीए दफ्तर में जानकारी प्राप्त कर लें। पीडीए पटियाला के एडिशनल मुख्य प्रशासक जश्नप्रीत कौर ने बताया कि इन कॉलोनियों के अलावा कुछ अन्य गैरकानूनी कॉलोनाइजरों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अगर इस संबंधी कोई पुख्ता जवाब या दस्तावेज नोटिस में दिए समय के दौरान प्राप्त नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार सीमा कौशल, सहायक नगर योजनाकार गुरिंदर सिंह, उपमंडल इंजीनियर राजीव कुमार, उपमंडल इंजीनियर गुरप्रीत सिंह, जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार, जूनियर इंजीनियर गुरप्यार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed