फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PAU's role is crucial in giving a new direction to Punjab agriculture: Arshdeep Thind

पंजाब कृषि को नई दिशा देने में पीएयू की भूमिका अहम: अर्शदीप थिंड

Fri, 19 Dec 2025 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
PAU's role is crucial in giving a new direction to Punjab agriculture: Arshdeep Thind
लुधियाना। पंजाब सरकार के कृषि सचिव अर्शदीप सिंह थिंड ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) का दौरा किया और विश्वविद्यालय में चल रहे शोध, अकादमिक तथा प्रसार गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उच्च अधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों और कृषि उद्यमियों के साथ विस्तृत संवाद किया।
विज्ञापन

थिंड ने विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विशेष प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और गेहूं, मक्का, धान, कपास, गन्ना, तिलहन, बागवानी फसलों और पौध संरक्षण तकनीकों पर चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, कौशल विकास कार्यक्रमों और संसाधन संरक्षण तकनीकों में पीएयू के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि पीएयू ने पंजाब की कृषि को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह दौरा विश्वविद्यालय में चल रहे शोध और प्रसार कार्यों का तकनीकी मूल्यांकन करने के उद्देश्य से था ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। थिंड ने पर्यावरण अनुकूल खेती, कृषि प्रसंस्करण और फसल अवशेष प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की सराहना की और इस दिशा में पीएयू द्वारा स्थापित कृषि प्रसंस्करण परिसरों की अहमियत पर बल दिया। पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed