{"_id":"647f30d3e578434e9e023726","slug":"patiala-vigilance-raid-minister-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-764-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला के आवास पर विजिलेंस की दबिश, दो घंटे तक संपत्तियां खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला के आवास पर विजिलेंस की दबिश, दो घंटे तक संपत्तियां खंगाली
Tue, 06 Jun 2023 07:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:38 PM IST
सार
विजय इंदर सिंगला को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। विजयइंद्र सिंगला ने 2020 में शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींडसा को हराकर संगरूर लोकसभा चुनाव भी जीता था।
विज्ञापन
पटियाला में पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला के घर के बाहर खड़ी विजिलेंस की गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयइंद्र सिंगला के पटियाला स्थित आवास पर मंगलवार को विजिलेंस ने दबिश दी। सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप हैं। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने घर के अलावा उनकी एक कॉमर्शियल संपत्ति समेत अन्य कीमती सामान की जांच की। इनकी कीमतों का आकलन किया गया। करीब दो घंटे तक विजिलेंस की यह रेड चली। इससे पहले 21 मार्च को भी विजिलेंस ने सिंगला से संगरूर में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे ही विजिलेंस की टीम दबिश देने विजयइंद्र सिंगला के पटियाला के शाही समाधां स्थित आवास पर पहुंची। रेड के दौरान न तो किसी को घर के अंदर आने दिया गया और न ही किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई। विजयइंद्र सिंगला पूर्व कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी और शिक्षा मंत्री रहे हैं। पंजाब में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप में मामले दर्ज हो चुके हैं। सिंगला को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। विजयइंद्र सिंगला ने 2020 में शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींडसा को हराकर संगरूर लोकसभा चुनाव भी जीता था।
विज्ञापन