फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala University, book launches, Shaheed Bhagat Singh's diary, Patiala

भगत सिंह की रचनाओं से समाज पर गहरा प्रभाव

Fri, 01 Jul 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 01 Jul 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
Patiala University, book launches, Shaheed Bhagat Singh's diary, Patiala
पटियाला की पीयू में शहीद भगत सिंह की डायरी पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते वीसी डा. जसपाल सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड पंजाबी सेंटर की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी के सीनेट हाल में शहीद भगत सिंह की डायरी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया और विचार चर्चा संबंधी समागम भी कराया गया। शहीद भगत सिंह की डायरी पर आधारित पुस्तक का यह पांचवां भाग है। 
विज्ञापन


समागम की प्रधानगी करते हुए पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह की भारत के स्वतंत्रता संग्राम को महान देन है। देश की आजादी के लिए जहां भगत सिंह ने अपनी जान की कुर्बानी दी, वहीं अपनी रचनाओं के जरिये भारतीय समाज पर हमेशा रहने वाला प्रभाव डाला। वीसी ने पुस्तक के संपादक हरीश जैन को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक उनकी सख्त मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि भगत सिंह के जेल में होते उनको पुस्तक सामग्री और अन्य लिखने संबंधी साजो सामान किस तरह उपलब्ध होता था, इस बारे में शोध करने की जरूरत है।

समागम के मुख्त वक्ता पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डा. नाजर सिंह ने पुस्तक की रूपरेखा के बारे में प्रकाश डाला। हरीश जैन ने कहा कि शोध कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 10 साल का समय लगा है। इस समय दौरान स्रोत सामग्री इकट्ठी करने में उन्होंने पेश आई समस्याएं भी सांझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ल्ड पंजाबी सेंटर के डायरेक्टर डा. दलबीर सिंह ढिल्लों ने आए मेहमानों का स्वागत करते हुए सेंटर की पिछले समय दौरान हासिल उपलब्धियों का जिक्र किया। समागम में डा. सुखनिंदर कौर ढिल्लों, डा. जसपाल कौर, डा.चरनजीत कौर बराड़, डा. बलजीत कौर सेखों, डा. जोगा सिंह, डा. पुश्पिंदर कौर ढिल्लों, डा. गुरपाल सिंह संधू मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed