{"_id":"625d920b0586227285682b53","slug":"patiala-s-central-jail-once-again-in-the-headlines-case-filed-against-three-officials-including-former-jail-superintendent-patiala-news-pkl4480166140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में, जेल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में, जेल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जेल के एक पूर्व सुपरिंटेंडेंट, पूर्व सहायक सुपरिंटेंडेंट व पूर्व हेड वार्डन के खिलाफ थाना त्रिपड़ी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इन अधिकारियों पर आरोप हैं कि इन्होंने जेल में कैदियों से जबरन पैसों की वसूली की।
जो कैदी पैसे नहीं देता था, उस पर अत्याचार किया जाता था। डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने बताया कि थाना त्रिपड़ी में मुकदमा नंबर 75 के तहत पटियाला जेल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर, सहायक सुपरिंटेंडेंट रहे तेजा सिंह व हेड वार्डन रहे परमजीत सिंह को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक जांच के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों से जबरन वसूली व उन पर अत्याचार साल 2017 से से लेकर 2019 के दौरान हुआ। एक कैदी विशाल सिंह ने अदालत में शिकायत देकर जेल के तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट पर अपने साथियों के साथ मिल कर फिरौती का रैकेट चलाने के आरोप लगाए थे। कैदी ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद कैदियों को अपने पारिवारिक सदस्यों को बुलाने के लिए मजबूर किया जाता था। फिर उनसे हेड वार्डन के एक रिश्तेदार के बैंक खाते में पैसे जमा कराने को कहा जाता था।
विज्ञापन
बाद में यह पैसे जेल सुपरिंटेंडेंट ले लेता था। कैदी के अनुसार जो पैसे देने से इनकार करता था, उस पर अत्याचार किए जाते थे। कैदी ने जेल अधिकारियों पर जेल में नशे की सप्लाई के भी आरोप लगाए थे। इस शिकायत पर न्यायिक जांच की गई और जेल में कैदियों से जबरन वसूली के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से मामले में आरोपी पाए जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।