{"_id":"602fb8b41d0112567f1529da","slug":"patiala-nagar-nigam-provide-online-facility-to-pay-water-and-sewerage-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब ऑनलाइन कर सकेंगे पानी-सीवरेज के बिल का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब ऑनलाइन कर सकेंगे पानी-सीवरेज के बिल का भुगतान
Fri, 19 Feb 2021 07:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत करते मेयर संजीव शर्मा बिट्टू।
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला वासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने शुक्रवार से पानी और सीवरेज के बिलों के भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने नगर निगम की डिजिटलाइजेशन प्रणाली की ओर बढ़ाए गए इस कदम का शुभारंभ करने के बाद कहा कि अब शहरवासियों को पानी या सीवरेज के बिल भरने के लिए बैंक के बाहर लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।
विज्ञापन
निगम रिकॉर्ड के अनुसार शहर में एक लाख से अधिक यूनिट हैं। लेकिन 125 गज तक के घरों में रहने वाले लोगों का पानी और सीवरेज बिल माफ हैं। मौजूदा समय में शहर के 42 हजार उपभोक्ता हर माह करीब एक करोड़ रुपये का पानी-सीवरेज बिल भर रहे हैं। इनमें से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं ने निगम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
निगम की ओर से हर उपभोक्ता को उनके मोबाइल पर पानी-सीवेरज बिल की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसके बाद उपभोक्ता निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। कोई उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो वह निगम के पास आकर अपने बिल का नंबर और मोबाइल नंबर ऑनलाइन दर्ज करवा सकता।
विज्ञापन
बैंक की छह शाखाओं में भरे जा रहे थे बिल
अब तक शहरवासी पंजाब नेशनल बैंक की छह शाखाओं में पानी और सीवरेज बिल का भुगतान कर रहे थे। इनमें ए-टैंक, निगम कार्यालय, गुरबख्श कालोनी, त्रिपड़ी टाउन, भूपिंदरा रोड और फोकल प्वाइंट शामिल हैं।