{"_id":"5fe379908ebc3e3b5d78d37c","slug":"parneet-kaur-arrives-patiala-gurpreet-last-ardas-patiala-news-pkl3982173156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में युवा किसान गुरप्रीत की अंतिम अरदास में पहुंचीं परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में युवा किसान गुरप्रीत की अंतिम अरदास में पहुंचीं परनीत कौर
विज्ञापन
पटियाला। सांसद परनीत कौर ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेसी वीरवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे। किसान दिवस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए। वह बुधवार को गांव सफेड़ा में युवा किसान गुरप्रीत सिंह की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। गुरप्रीत सिंह की दिल्ली बॉर्डर से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
वे इसी हादसे में मारे गए एक और किसान लाभ सिंह के परिवार से भी मिलीं। साथ ही हादसे में घायल अन्य किसानों का भी हाल जाना।
पत्रकारों से बात करते हुए परनीत ने आढ़तियों पर आयकर विभाग के छापे की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझ कर किसान संघर्ष में उनका साथ देने वालों को परेशान कर रही है। झूठे केसों में फंसाकर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि आज देश का हर व्यक्ति किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने केंद्र से इन काले खेती कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।