फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   parneet, dr. gandhi, attack

डॉ. धर्मवीर गांधी पर हमला करना बुजदिली

Sat, 03 May 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 03 May 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
parneet, dr. gandhi, attack
पटियाला से कांग्रेस की उम्मीदवार परनीत कौर ने दावा किया कि आने वाली 16 मई को उनकी जीत होगी। वह नाभा विधानसभा हलके में चुनाव आयोग के आदेशों पर दो पोलिंग बूथों पर शनिवार को दोबारा हुई मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए पहुंची हुई थीं। बूथ नंबर 90 और बूथ नंबर 140 पर शनिवार को दोबारा से मतदान हुआ।
विज्ञापन




इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में परनीत ने कहा कि वोटरों के रिस्पांस से पता लगता है कि आने वाली 16 मई को उनकी जीत होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के पटियाला से उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी पर अकालियों की ओर से किए हमले की भी सख्त शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे हमले सहन नहीं किए जा सकते। परनीत ने नाभा शहर और गांव दोदा का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने समर्थकों की हौसला अफजाई भी की। नाभा के उक्त दोनों बूथों पर आज वोटरों की ओर से पूरे शांतमयी ढंग से वोट डाले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन दोनों पोलिंग बूथों पर 30 अप्रैल को मतदान वाले दिन ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण वोटिंग नहीं हो सकी थी। इस मौके पर परनीत कौर के साथ विधायक काका रणदीप सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंगला, गुरप्रीत सिंह धर्मसोत और अशोक कुमार बिट्टू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed