फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Outbreak of diarrhea increased in village Jhil

पटियाला : गांव झिल में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, मरीजों की संख्या बढ़कर 234 पहुंची

Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of diarrhea increased in village Jhil
गांव झिल में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, मरीजों की संख्या बढ़कर 234 पहुंची
विज्ञापन

94 नए केस सामने आए, वहीं 21 मरीज अभी भी हालत खराब होने के कारण अस्पतालों में दाखिल
गांव से पानी के सात सैंपल और स्टूल के तीन और नमूने लेकर जांच को भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। गांव झिल में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वीरवार को दूसरे दिन गांव में डायरिया से बीमार 94 और नए मरीज सामने आए। इससे गांव में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 234 हो गई है। वहीं हालत गंभीर होने के कारण 21 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने एसएमओ डॉ. रंजना शर्मा, जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह व डॉ. दिवजोत सिंह के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों को अपील की कि अगर दूषित पानी की सप्लाई हो, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। उन्होंने लोगों को दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों बारे भी जागरूक किया। सीएमओ डॉ. राजू धीर ने बताया कि गांव झिल में बुधवार को पहले दिन डायरिया से 140 लोग बीमार पाए गए थे। इनमें युवाओं से लेकर बच्चे व बुजुर्ग तक शामिल थे। वीरवार को दूसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है। 94 नए केस सामने आए हैं। वहीं हालत गंभीर होने के कारण इस समय 21 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि हालांकि अब तक कुल 32 मरीज अस्पतालों में दाखिल हुए हैं, लेकिन इनमें से 11 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी देकर घरों को वापस भेज दिया गया है। साथ ही बताया कि सेहत विभाग की टीम की ओर से गांव से वीरवार को पानी के सात सैंपल और स्टूल के तीन और नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, गांव की धर्मशाला में अस्थायी तौर पर स्थापित की गई डिस्पेंसरी में बीमार लोगों का इलाज जारी है। मरीजों की जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा रेफरल सुविधा के लिए एंबुलेंस समेत अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गांव में सेहत विभाग के कर्मचारियों की ओर से लोगों को घर-घर सर्वे के दौरान पंफलेट बांटते हुए ग्रुप मीटिंगों के जरिये डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने बारे जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को हाथों को बार-बार धोने, पानी उबाल कर ठंडा करके पीने, खाने-पीने वाली चीजों को ढककर रखने संबंधी भी जागरूक किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों में ओआरएस के पैकेटों का वितरण व पानी को शुद्ध करके पीने के लिए क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने पर तुरंत सेहत विभाग की टीम के साथ संपर्क करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed