फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   operation smile in patiala

गुमशुदा बच्चों को अभिभावकों से मिलाने के लिए आपरेशन स्माइल-2 आज से

Fri, 01 Jan 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 01 Jan 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
operation smile in patiala
पटियाला में 1 जनवरी को जिला प्रशासन की तरफ से आपरेशन स्माइल-दो के तहत
विज्ञापन
विशेष मुहिम शुरू की जा रही है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलवाया जाएगा।


एडीसी जनरल मोहिंदरपाल ने बताया कि आपरेशन स्माइल के पहले पड़ाव के तहत पटियाला जिले में बड़ी सफलता हासिल हुई थी और बड़ी गिनती में बच्चों को उनके वारिसों को सौंपा गया था। उन्होंने जिले के लोगों को भी अपील की कि वह इस मुहिम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग दें, ताकि गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलवाया जा सके। यह गृह व न्याय मंत्रालय और सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास विभाग का संयुक्त प्रयास है, ताकि गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उनके अभिभावकों से मिलाया जा सके।

इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी शायना कपूर ने बताया कि इस मुहिम दौरान मिलने वाले बच्चों का तुरंत मेडिकल कराने के लिए सेहत विभाग की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। आल इंडिया पिंगला आश्रम में इन बच्चों को कम समय के लिए रखा जाएगा। पुलिस की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रबंध किए जाएंगे। मुहिम तहत मिलने वाले बच्चों की जानकारी पुलिस विभाग के की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद बच्चों को बाल भलाई कमेटी के पास पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed