फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   One unit of Talwandi Sabol ran at half capacity

तलवंडी साबो का एक यूनिट आधी क्षमता पर चला

Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
One unit of Talwandi Sabol ran at half capacity
पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश से भले ही सोमवार को बिजली की मांग में अचानक से बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को तड़के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट चालू हो गया, लेकिन रणजीत सागर डैम (आरएसडी) के दो यूनिट बंद भी पड़ गए। जबकि एक यूनिट पहले ही डैम में पानी के स्तर के कम होने के कारण बंद है। हालांकि बारिश के कारण बिजली की मांग में कमी के कारण पावरकॉम को रविवार को मांग को पूरी करने में मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन

पंजाब में सोमवार को सुबह बिजली की मांग 11557 मेगावाट थी, जबकि दोपहर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण बिजली की मांग में अचानक से बड़ी गिरावट आई। बिजली की मांग में एकदम 8000 मेगावाट तक पहुंच गई। वहीं सोमवार सुबह तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का 660 मेगावाट का एक यूनिट भी मरम्मत के बाद चला दिया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह यूनिट आधी क्षमता पर ही चल पा रहा था। पावरकॉम ने अभी तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट के चलने से राहत की सांस ही ली थी कि रणजीत सागर डैम के 150-150 मेगावाट के दो और यूनिट डैम में पानी के स्तर में कमी के कारण बंद कर दिए गए, जबकि एक यूनिट पहले ही बंद है। जिससे रणजीत सागर डैम का अब केवल एक यूनिट चल रहा है। इस तरह से तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट से अगर 330 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हुई तो रणजीत सागर डैम के दो यूनिटों के बंद पड़ने से 300 मेगावाट बिजली सप्लाई में कमी भी हो गई। हालांकि बारिश के कारण बिजली की मांग में आई बड़ी कमी के चलते पावरकॉम को कोई दिक्कत नहीं हुई और मांग को पूरा कर दिया गया। सोमवार को कटों से भी लोगों को राहत रही। माना जा रहा है कि मानसून अच्छा रहा तो बिजली संकट से निजात मिल सकती है। अन्यथा फिर से लोग कटों के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed