फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Omen on equipment smashed married woman to criticize

शगुन के सामान पर नुक्ताचीनी पर युवती ने तोड़ी शादी

Wed, 24 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 24 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
Omen on equipment smashed married woman to criticize
जिले की युवती और कानपुर के युवक की शादी डॉट कॉम के जरिए मुलाकात और धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत से पनपा प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका। युवक के परिजन शादी के लिए पटियाला तो पहुंचे लेकिन शगुन के सामान को लेकर जब नुक्ताचीनी की गई तो लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए लड़की वालों ने हुए खर्च के लिए पैसा मांगा। मना करने पर बारातियों को हॉल में ताला लगाकर बंद कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन


पटियाला के प्रताप नगर की रहने वाली युवती की दस माह पहले कानपुर निवासी कर्ण सेठी के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए जान पहचान हुई थी। बाद में मोबाइल पर बातचीत के जरिए दोनों में प्यार बढ़ा। 22 फरवरी को दोनों की शादी भी तय हो गई लेकिन दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक वर पक्ष 25 लोगों की बारात लेकर 20 फरवरी को पटियाला पहुंचे। बारात को गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के पास एक होटल और बारादरी में प्रभात परवाना हॉल में ठहराया गया।

20 व 21 फरवरी को शगुन समेत लेडीज संगीत भी हुआ। 22 की रात को सरहिंद रोड स्थित एक पैलेस में होने वाली शादी से पहले शगुन में दिए गए सामान को लेकर लड़के वालों की ओर से नुक्ताचीनी की गई।

दोनों परिवारों में इसे लेकर बातचीत भी हुई लेकिन मामला गर्मा गया। इसी बीच लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। सोमवार रात को कुछ लोगों ने मामला ठंडा करना चाहा लेकिन लड़की वाले हुए खर्च की मांग पर अड़ गए और बारातियों को प्रभात परवाना हाल में बंद कर दिया।

इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। ताला खुलने तक पुलिस को गेट पर इंतजार करना पड़ा। संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज डीएस ग्रेवाल व डीएसपी हरपाल सिंह बातचीत के लिए मौके पर पहुंचे।


वधू पक्ष ने उनकी ओर से विभिन्न प्रोग्रामों पर किए खर्च के मुताबिक लड़के वालों से 15 लाख रुपये की मांग की। दोपहर बाद तक बातचीत होती रही और आखिर में नौ लाख रुपये देने पर समझौता हुआ।

थाना इंचार्ज डीएस ग्रेवाल ने बताया कि किसी को बंदी नहीं बनाया गया है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और अब समझौता हो गया है।

लड़की के शादी करने से इंकार किए जाने पर लड़के वाले वापस घर लौट गए हैं। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed