{"_id":"883eee3c89bbeb9bc5ea1584a7d0c2c3","slug":"now-the-teacher-students-would-build-the-adhar-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अध्यापक बनवाएंगे छात्रों के आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अध्यापक बनवाएंगे छात्रों के आधार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 14 Jun 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पढ़ते छात्रों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अब छात्रों के परिजनों को भटकने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग ने फरमान जारी कर आधारकार्ड बनवाने की जिम्मेदारी स्कूल टीचरों पर डाल दी है। स्कूल मुखियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्कूल में टीचरों, नॉन टीचिंग स्टाफ के आधार कार्ड बनवाए जाएं।
शिक्षा विभाग ने समूचे स्टाफ और छात्रों के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है। विभाग अपनी कई योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से छात्रों तक पहुंचाना चाहता है।
इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने विभाग के सभी कार्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लाक शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल मुखियों को पत्र जारी करके आदेश दिए हैं कि जिले में उपलब्ध सुविधा केंद्रों में पूरे स्टाफ के आधार कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन
साथ ही तीन सप्ताह के भीतर उक्त रिकार्ड ई पंजाब पोर्टल पर अपडेट किया जाए। सभी छात्रों के आधार कार्ड अथवा इनरोलमेंट नबंर एडमीशन के एक माह के भीतर ई पंजाब पोर्टल पर डाले जाएं। हालांकि दबी जुबान में टीचर इसका विरोध कर रहे हैं।
टीचरों का मानना है कि इस काम में लगने वाले समय से पढ़ाई प्रभावित होगी। डीईओ निर्मल सिंह ने कहा कि स्कूलों मुखियों को इस आदेश का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
आधारकार्ड से वजीफा, साइकिल, मिड-डे मिल समेत अन्य योजनाओं को संचालित करने में मदद मिलेगी।