{"_id":"5858fc354f1c1b774fe39c82","slug":"notbandi-farmers-laborers-picketing-blockade-of-cabinet-mansion-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ किसानों, मजदूरों का धरना, कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ किसानों, मजदूरों का धरना, कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में नाभा रोड पर रखड़ा की कोठी के आगे धरना देते किसान और मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ संघर्षशील किसानों, मजदूरों के सांझे मोरचे द्वारा नाभा रोड पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की कोठी का घेराव किया और धरना दिया। इस दौरान नोटबंदी के फैसले को वापस लेने और मजदूरों और किसानों पर चढ़े कर्ज को माफ करने की मांग की गई। मोर्चे के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि नोटबंदी के खिलाफ 22 दिसंबर को स्टेट बैंक आफ पटियाला के सामने धरना दिया जाएगा।
किसान व मजदूर नेताओं दर्शन पाल, जगमोहन सिंह, राम सिंह, बलवंत सिंह ने कहा कि नोटबंदी का लोक विरोधी फैसला वापस लिया जाए। किसानों के धान की पूरी अदायगी और सहकारी बैंकों के फसली कर्ज समेत सभी बैंक सीमाओँ की अदायगी एकमुश्त की जाए। छोटे किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएं।
इसके साथ ही मांग की गई कि ढाई एकड़ के मालिक छोटे किसानों से ट्यूबवेल के पैसे तुरंत वापस करे। जमीन से वंचित किसानों और मजदूरों को 10-10 मरले के प्लाट तुरंत दिए जाएं। जलूर में सियासी सरप्रस्ती में गुंडागर्दी करके मजदूरों पर हमले करके गंभीर घायल करने वालों को और गुरदेव कौर के कत्ल में शामिल सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।