फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NHM Mulajimon demonstrated in front of the finance minister's residence, demanding regular, Sangrur

एनएचएम मुलाजिमों का वित्त मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 17 Jul 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
NHM Mulajimon demonstrated in front of the finance minister's residence, demanding regular, Sangrur
संगरूर में वित्त मंत्री के आवास के बाहर रोष प्रदर्शन करते एनआरएचएम मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने की मांग पर एनएचएम मुलाजिमों ने वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के आवास के सामने रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले एनएचएम मुलाजिमों ने शहर में रोष रैली निकाल। इसके बाद वित्त मंत्री की कोठी के सामने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर धरना लगा दिया।
विज्ञापन


यूनियन नेता डॉ. इंदरजीत राणा और मनिंदर सिंह ने कहा कि बीते एक साल से प्रदेश सरकार यह कह रही है कि योग्य तरीके से भर्ती हुए व योग्यताएं पूरी करते मुलाजिम जो केंद्रीय योजनाओं तहत पंजाब में सेवाएं निभा रहे हैं, उनके लिए पालिसी बन रही है और जल्द ही इन मुलाजिमों को रेगुलर कर दिया जाएगा। वहीं अब वित मंत्री ने यह बयान दिया कि इन मुलाजिमों को पक्का करने का प्रपोजल महकमे की ओर से नहीं भेजा गया, जबकि विभाग के एमडी और प्रिंसिपल सचिव प्रपोजल भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते कहा कि सरकार अपनी ऐसी चालें चलनी बंद करे अन्यथा इसका परिणाम अच्छा न होगा। किरनजीत कौर और नरिंदर कुमार ने कहा कि सरकार एनएचएम मुलाजिमों को मामूली वेतन देकर दिन रात काम करवा रही है। इस मौके पर अवतार सिंह, डा. वाहिद मोहम्मद, अमरजीत सिंह, डा. योगेश, डा. हरप्रीत भंडारी, बलविंदर कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed