फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NHM employee, regular demand, government performance, Sangrur

एनएचएम मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 05 Oct 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
NHM employee, regular demand, government performance, Sangrur
संगरूर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते एनआरएचएम मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
एनएचएम ज्वाइंट फ्रंट ने रेगुलर करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य संस्थाओं में कामकाज ठप रखा। मुलाजिमों प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कामकाज ठप रहने के चलते लोगों को सेहत सुविधाएं लेने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


इस मौके पर फ्रंट के प्रांतीय नेता अमरजीत सिंह और डा. वाहिद मोहम्मद ने कहा कि पिछले लंबे समय से मामूली वेतन पर काम कर रहे सेहत मुलाजिम रेगुलर होने की तमाम शर्तें पूरी करते हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें रेगुलर करने की बजाए टालमटोल की नीति अपनाए हुए है। इसके चलते मुलाजिमों ने आज एक दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल करके अपना कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन


ठेका मुलाजिमों के प्रांतीय नेता डा. योगेश सचदेवा, नरिंदर कुमार और डॉ. शिवदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी सेहत मुलाजिमों को पिछले तीन वर्ष से झूठा आश्वासन दे रहे हैं कि उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा, जिससे मुलाजिमों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी न किया तो वह कोई बड़ा एक्शन करेंगे। इस मौके पर जसकीरत सिंह, गुरप्रीत भुल्लर, कुलवंत सिंह, डा. हरप्रीत सिंह भंडारी, दीपक शर्मा, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह,वीनित देवगन, अमनजोत कौर, नीतू रानी मौजूद थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed