फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   New political activity in Punjab: A survey is being conducted to gauge public opinion on the Shiromani Akali Dal-BJP alliance.

पंजाब की राजनीति में नई सरगर्मी: शिअद-भाजपा गठबंधन पर सर्वे कर ली जा रही जनता की राय

Fri, 19 Dec 2025 07:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
New political activity in Punjab: A survey is being conducted to gauge public opinion on the Shiromani Akali Dal-BJP alliance.
लखवीर सिंह लक्की
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं, वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित पुनः गठबंधन को लेकर चर्चा भी गर्म हो गई है। इसके लिए सर्वे कर लोगों से टेली कॉलिंग के जरिये उनकी राय ली जा रही है।
वर्ष 2020-21 में किसान आंदोलन के दौरान शिअद ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध किया था और 27 सितंबर 2020 को अपना दशकों पुराना गठबंधन भाजपा से तोड़ लिया था। उस वक्त शिअद ने जट सिख वोटों के टूटने और केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यह निर्णय लिया था। इससे पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव आया था। इस सर्वे में मतदाताओं से उनके राजनीतिक दृष्टिकोण के बारे में राय ली जा रही है। हालांकि यह सर्वे किस पार्टी की ओर से करवाया जा रहा है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिर भी, यह स्पष्ट है कि यह सर्वे गठबंधन की संभावना और पंजाब की राजनीतिक दिशा को समझने का प्रयास है।
विज्ञापन

सर्वे में दिए जा रहे विकल्प
इस सर्वे में मतदाताओं को अलग-अलग विकल्प दिए जा रहे हैं। 1 नंबर आम आदमी पार्टी की सरकार के समर्थन में, 2 नंबर कांग्रेस की सरकार के पक्ष में और 3 नंबर अकाली-भाजपा गठबंधन के समर्थन में। यह सर्वे पार्टी के साथ-साथ वोटरों के रुझान को जानने का एक तरीका है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार इस सर्वे का उद्देश्य आने वाले चुनावों के लिए ज़मीनी हालात और मतदाताओं की मानसिकता को समझना है। यदि शिअद और भाजपा का गठबंधन फिर से बनता है, तो यह पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सकता है। इस समय राजनीतिक गलियारों में इस सर्वे को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, और आम जनता भी इस संभावित गठबंधन को लेकर अपनी-अपनी राय बना रही है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि जनता का रुख किस दिशा में जाता है और पंजाब की राजनीति किस करवट बैठती है। फिलहाल यह सर्वे गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चा का नया विषय बन चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article