फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   National Wushu Federation Cup, Punjabi University, Delhi and Manipur winner, Patiala

दिल्ली और मणिपुर ने जीता राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन कप

Sat, 01 Oct 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 01 Oct 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
National Wushu Federation Cup, Punjabi University, Delhi and Manipur winner, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन कप के विजेताओं को ट्राफी प्रदान करती डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कराए गए तीसरे राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन कप में मणिपुर व दिल्ली ने क्रमवार ताउल व शोशु वर्ग में खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटने की रस्म पीयू की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा ने अदा की। इस कप में देश भर की पुरुष व महिला वर्ग की चोटी की आठ-आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन


ताउल वर्ग में 73 अंकों के साथ मणिपुर ने पहला, 39 अंकों के साथ मध्यप्रदेश ने दूसरा और 30 अंकों के साथ झारखंड ने तीसरे स्थान हासिल किया। शोशू वर्ग में 45 अंकों के साथ दिल्ली पहले, 22 अंकों के साथ मणिपुर दूसरे, जम्मू-कश्मीर 19 अंकों के साथ तीसरे और पंजाब 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के लिए शोशु में अरुण कुमार व बलजिंदर सिंह ने गोल्ड, अभिषेक ने सिल्वर, लक्षदीप सिंह, सुनील, लखवीर कौर व अंजलि ने कांस्य के मेडल जीते। ताउल वर्ग में पंजाब के लिए अनुराधा दुबे ने गोल्ड, शेर बहादुर व भगवत प्रसाद पांडे ने कांस्य के मेडल जीते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed