{"_id":"56fa52694f1c1b6521f00480","slug":"national-champion-pu-women-s-hockey-team-patiala-52-years-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की महिला हाकी टीम 52 साल बाद बनी राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की महिला हाकी टीम 52 साल बाद बनी राष्ट्रीय चैंपियन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी की महिला हाकी टीम के राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत कर लौटने पर स्वागत करते वीसी डा. जसपाल सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी की महिला हाकी टीम ने 52 सालों के अंतर के बाद अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप जीती है। विजेता टीम का पीयू पहुंचने पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में पूरे खेल विभाग की ओर से शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर खास तौर से वीसी डा. जसपाल सिंह भी महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे और उन सभी को बधाई दी।
टीम की कोच मीनाक्षी रंधावा ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी की महिला हाकी टीम ने अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी हाकी चैंपियनशिप में विजेता रहते हुए लीग मैचों में कालीकट यूनिवर्सिटी को 14-0, वीबीएस यूनिवर्सिटी जौनपुर को 5-0, बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल को 3-1 के साथ हराया। क्वार्टर फाइनल में पीयू की महिला हाकी टीम ने कुरुक्षेत्र को 2-1, सेमीफाइनल में रांची यूनिवर्सिटी को 2-0 और फाइनल में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर को 2-1 के साथ हराकर खिताब जीत लिया। उन्होंने कहा कि पीयू की महिला हाकी टीम ने इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने काफी मेहनत भी की थी।