फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NA

Patiala News: पटियाला जेल में बाहर से फेंके 11 पैकेट, तलाशी में 143 जर्दे की पुड़िया व मोबाइल बरामद

Mon, 06 Feb 2023 11:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
NA
एक कैदी, दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बाहर से पैकेट फेंके जाने का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जेल में बाहर से 11 पैकेट फेंके गए, इन पैकेटों को खोलकर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशे व मोबाइल बरामद हुए। साथ ही जेल में चलाए तलाशी अभियान में भी मोबाइलों की बरामदगी हुई है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मामले में एक कैदी, दो हवालातियों के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसवीर सिंह की ओर से थाना त्रिपड़ी पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक टाॅवर नंबर चार और पांच के बीच 11 पैकेट टेप के साथ लिपटे हुए बरामद किए गए। इन्हें खोल कर चेक करने पर इनमें से 143 जर्दे की पुड़िया, दो मोबाइल समेत बैटरी व बिना सिम कार्ड बरामद किए गए। इसी तरह से सहायक सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह के मुताबिक जेल में चलाए तलाशी अभियान के दौरान कैदी अमनदीप सिंह निवासी प्रेम नगर बौड़ा गेट नाभा की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल समेत बैटरी बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बैरक नंबर चार में बंद हवालाती सन्नी निवासी हीरा बाग पटियाला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सिम कार्ड बरामद किया गया। हवालाती कुलविंदर सिंह निवासी गांव पसियाणा की तलाशी लेने पर एक डाटा केबल बरामद की गई। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जैसे नेताओं के अंदर होने के कारण हाई-प्रोफाइल बनी पटियाला जेल में पिछले कई माह से लगातार मोबाइल व भारी मात्रा में नशे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि पुलिस प्रशासन दावे कर रहा है कि जेल की चारदीवारी की सर्विलांस बढ़ाई गई है, लेकिन फिलहाल इसका असर होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed