फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NA

Patiala News: विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते पत्रकार को रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 19 Jan 2023 11:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
NA
विजिलेंस का केस रफा-दफा कराने के बदले एक एसआई से मांगी थी रिश्वत, पहले पांच लाख ले चुका था
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, नौकरी दिलाने के लिए कुछ लोगों से भी धोखे से पैसे इकट्ठा किए थे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को पटियाला में एक अखबार के पत्रकार गगनदीप सिंह पनैच को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक इस पत्रकार ने गांव छड़बड़ स्थित सिखलाई केंद्र बनूड़ में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) कुलदीप सिंह के खिलाफ पटियाला में विजिलेंस दफ्तर में दर्ज शिकायत को रफा-दफा कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता के मुताबिक एसआई कुलदीप सिंह की ओर से विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी पत्रकार इस मामले में उसके पास से पहले पांच लाख रुपये रिश्वत ले चुका है। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पत्रकार को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता एसआई कुलदीप सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो के ध्यान में आया है कि आरोपी पत्रकार ने पंजाब पुलिस और पंजाब विधानसभा की भर्ती में मदद करने व नौकरी दिलाने के लिए कुछ लोगों से भी धोखे के साथ पैसे इकट्ठा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed