फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murderous judge Dr. Rvdeep Kaur granted regular bail

जज की हत्यारी डा. रवदीप कौर की रेगुलर जमानत मंजूर

Fri, 22 Jan 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 22 Jan 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
murderous judge Dr. Rvdeep Kaur granted regular bail
पटियाला की अदालत ने जज विजय सिंह की हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रही डा. रवदीप कौर की वीरवार को रेगुलर जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन


चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट दीपिका की अदालत में डा. रवदीप कौर ने अपने वकील के जरिये अच्छे आचरण के संबंध में रेगुलर जमानत की अर्जी दायर की थी।

अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलें सुनकर उसकी रेगुलर जमानत अर्जी मंजूर कर ली है और दो लाख रुपये के जमानती बांड पर दो जमानती देने के आदेश दिए।

थाना सिविल लाइन में 2005 में डा. रवदीप कौर के खिलाफ जज विजय सिंह के कत्ल के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में डाक्टर रवदीप कौर को 2012 में मौत तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।


पहले रवदीप बुड़ैल जेल चंडीगढ़ में रही, बाद में नवंबर 2014 में उसे पटियाला जेल शिफ्ट किया गया था। वह 6 दिसंबर 2014 को दो हफ्ते की पैरोल पर रिहा होने के बाद 15 दिसंबर 2014 को घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे तीन फरवरी 2015 को नेपाल बार्डर के चैरी चौराहा से पकड़ लिया था और उसके खिलाफ थाना लाहौरी गेट में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed