फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Murder of three wheeler driver solved

पटियाला : थ्री व्हीलर चालक के मर्डर की गुत्थी सुलझी... पत्नी और उसका प्रेमी ही निकले हत्यारोपी

Tue, 17 Aug 2021 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Murder of three wheeler driver solved
पटियाला। पटियाला में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले एक थ्री व्हीलर चालक के तेजधार हथियारों से किए निर्मम कत्ल कांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों में थ्री व्हीलर चालक की पत्नी व उसका प्रेमी शामिल हैं। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार, मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी (सिटी)वरूण शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को राजपुरा-संगरूर बाईपास पर ओवरब्रिज घलौड़ी पास खदानों में एक करीब 40 साल के व्यक्ति की खून से लथपथ लाश बरामद की गई थी। जिसके सिर पर तेजधार हथियार से चोटें मारी गई थीं। पुलिस ने जांच शुरू की, तो मरने वाले की पहचान मान सिंह निवासी गांव मदनपुर चलहेड़ी थाना शंभू के तौर पर हुई। मरने वाला थ्री व्हीलर चालक था, जिसका थ्री व्हीलर पुलिस को जांच के दौरान थाना खेड़ी गंडिय़ां के इलाके में गांव जखड़ां से बरामद हुआ। थ्री व्हीलर में भी अंदर काफी खून लगा था। सारे पहलुओं से जांच के बाद पुलिस ने कत्ल के आरोप में मरने वाले की पत्नी सोनिया कौर व उसके प्रेमी बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के अवैध प्रेम संबंधों में मान सिंह रोडा बन रहा था। जिसके चलते प्रेमी बलजिंदर सिंह साजिश के तहत कुछ सामान की लदवाई के लिए थ्री व्हीलर चालक को अपने साथ ले गया। रास्ते में लघुशंका के बहाने थ्री व्हीलर को रोका और तेजधार हथियार के साथ चालक का कत्ल कर दिया। लाश को आरोपी ने पटियाला के थाना सदर के एरिया में खदानों में फेंक दिया, जबकि मरने वाला का थ्री व्हीलर व मोबाइल वहां से निकल गया। थ्री व्हीलर को बाद में आरोपी ने थाना खेड़ी गंडिय़ां के एरिया में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed