{"_id":"57a5a9324f1c1b8f3a2b962f","slug":"mp-sukhdev-singh-dhindsa-lap-guladi-village-poor-harvests-compensation-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फसल के मुआवजे के लिए तरस रहे गोद के गांव गुलाडी के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फसल के मुआवजे के लिए तरस रहे गोद के गांव गुलाडी के किसान
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव गुलाडी के किसानों को पिछले समय बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसान आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के गांव गुलाडी को गोद लिया था। बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण इस गांव के किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी और इस नुकसान ने किसानों की कमर ही तोड़ दी। किंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद पीड़ित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।
गांव के किसान मनजीत सिंह, कश्मीर सिंह, शीलू राम, रोहताश कुमार, राम कुमार, मांगे राम, हरदेव सिंह, बलवंत सिंह, अनिल कुमार, हिम्मत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा देने का भरोसा दिया था। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी मुआवजे से किसानों के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
मूनक की एसडीएम सोनम चौधरी ने कहा कि किसानों को मुआवजा देने के लिए राशि आ चुकी है। जल्द पंचायतों से संपर्क बनाकर किसानों को मुआवजे की राशि बांट दी जाएगी।