फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon to weaken in Punjab Humid heat to cause discomfort rain likely in six districts

पंजाब में मानसून पड़ेगा कमजोर: अब उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, छह जिलों में बारिश की संभावना

Mon, 24 Aug 2026 11:06 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 11:06 AM IST
सार

पंजाब के ज्यादातर जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Monsoon to weaken in Punjab Humid heat to cause discomfort rain likely in six districts
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ने जा रहा है। मंगलवार से बारिश की गतिविधियां कम होने से पारा चढ़ेगा और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में मंगलवार से केवल छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है।

वहीं, बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सोमवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


फिलहाल पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 37 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पारा अभी सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। सबसे कम 23.8 डिग्री का न्यूनतम पारा लुधियाना का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 34.3 डिग्री, लुधियाना का 32.8, पटियाला का 34.7, पठानकोट का 34.4, गुरदासपुर का 34.0, एसबीएस नगर का 33.1, होशियारपुर का 32.8, फिरोजपुर का 35.2, रूपनगर का 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.3 डिग्री, पटियाला का 26.4, पठानकोट का 24.8, बठिंडा का 25.4, फरीदकोट का 28.8, फिरोजपुर का 27.2, रूपनगर का 25.3 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed