फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Modi government agrees to farmers' demands by canceling farming law: Preneet Kaur

खेती कानून रद्द करके किसानों की मांगें माने मोदी सरकार : परनीत कौर

Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Modi government agrees to farmers' demands by canceling farming law: Preneet Kaur
पटियाला। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व सांसद परनीत कौर ने रविवार को नाभा हलके का दौरा करते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से 6.55 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली नाभा-मालेरकोटला रोड से ऊधा वाया पहाड़पुर 8.07 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस मौके परनीत ने कहा कि केंद्र सरकार अपना राज हठ त्याग कर तीनों खेती कानून रद्द करके किसानों की जायज मांगें माने। साथ ही साफ किया कि किसान किसी पार्टी विशेष से संबंधित नहीं हैं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर पिछले कई माह से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

परनीत ने इसके अलावा गांव ढींगी में मगनरेगा स्कीम के तहत 15 लाख से नई बनाई एक किलोमीटर सड़क, करीब 50 लाख की लागत से पंचायत फंड से नए निर्मित अत्याधुनिक मैरिज पैलेस और हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड की ओर से एनजीओ अखिल भारतीय ग्रामीण उत्थान समिति के जरिये करीब 45 लाख की लागत से गांव के छप्पड़ के नवीनीकरण बाद नए रूप में गांव वासियों को समर्पित किया। परनीत ने आगे बताया कि नाभा-मालेरकोटला रोड से निकल कर नाभा बीड़-दोसांझ रोड से ऊधा वाया कौल, चौधरी माजरा को जोड़ती सड़क, नाभा हलके की एक बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इस पर करीब दो करोड़ से एक पुल भी बनाया जाएगा। इसके बनने से आसपास के करीब 40 गांवों को फायदा होगा। यह सड़क मालेरकोटला, संगरूर आदि आने-जाने वाली ट्रैफिक के लिए एक महत्वपूर्ण बाईपास का काम करेगी। इस मौके कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत भी विशेष तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed