फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mobile phones were recovered During search operation from Patiala Central Jail

Patiala Jail: पटियाला जेल से बरामद हुए 19 मोबाइल, फोन छिपाने के तरीके देख हैरान रह गए पुलिसवाले

Mon, 08 Aug 2022 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 11:30 AM IST
सार

अभियान के दौरान जेल की जिन छह बैरकों की तलाशी ली गई, उनमें करीब 250 कैदी व हवालाती बंद हैं। अब पुलिस व जेल प्रशासन जांच करेगा कि किन कैदियों ने इन मोबाइलों का इस्तेमाल किया था।
 

विज्ञापन
Mobile phones were recovered During search operation from Patiala Central Jail
पटियाला जेल में मोबाइल छिपाने के लिए बनाए गए छेद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की सेंट्रल जेल में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान 19 मोबाइल फोन बरामद किए थे। ये सभी फोन बड़ी चालाकी के साथ छिपाए गए थे। पहले बैरकों की दीवारों व फर्श पर मोबाइल की मोटाई और लंबाई जितनी जगह बनाई जाती थी। फिर उस जगह (छेद) को चप्पल की स्टेप के साथ ढककर उस पर टूथपेस्ट लगा दिया जाता था, ताकि किसी को वहां मोबाइल छिपाने के बारे में कुछ पता न लगे। यही वजह है कि पटियाला जेल प्रशासन पिछले कुछ दिनों के दौरान दो से तीन बार चेकिंग करने के बावजूद इन मोबाइलों को बरामद नहीं कर पाया था। जबकि जेल अधिकारियों के पास जेल की छह बैरकों में बंद कैदियों द्वारा मोबाइल इस्तेमाल किए जाने की जानकारी थी। 

विज्ञापन

जिन छह बैरकों में हुई तलाशी, वहां 250 कैदी व हवालाती बंद

अभियान के दौरान जेल की जिन छह बैरकों की तलाशी ली गई, उनमें करीब 250 कैदी व हवालाती बंद हैं। अब पुलिस व जेल प्रशासन जांच करेगा कि किन कैदियों ने इन मोबाइलों का इस्तेमाल किया था। यह मोबाइल जेल में कैसे पहुंचे। क्या इसमें किसी जेल मुलाजिम की भी मिलीभगत है। साथ ही मोबाइलों के जरिये किससे बात हो रही थी। फिलहाल यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन

बैरक नंबर 9 से भी मिले मोबाइल और नंबर 10 बैरक में बंद हैं सिद्धू

अभियान के दौरान पटियाला जेल की बैरक नंबर 9 से भी मोबाइल मिले हैं, जबकि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी साथ पड़ती बैरक नंबर 10 में बंद हैं। हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने दावा किया कि जिन छह बैरकों की तलाशी हुई, उनमें कोई गैंगस्टर बंद नहीं है। इस जेल में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी बंद हैं। ऐसे में जेल में लड़ाई-झगड़े के अलावा मोबाइल की लगातार बरामदगी सुरक्षा प्रबंधों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed