फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Misdeed with 11th class student in Patiala case on three minor accused

पटियाला में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: बेहोश किया और वीरान घर में ले गए, तीन नाबालिगों ने लूटी अस्मत

Tue, 21 Jan 2025 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 21 Jan 2025 08:34 PM IST
सार

पटियाला में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपियों में तीन नाबालिग किशोर हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे बेहोश किया और एक वीरान घर में ले गए। 

विज्ञापन
Misdeed with 11th class student in Patiala case on three minor accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया है। थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव बुजरक में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा के साथ तीन नाबालिग किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को वह अपने घर से आगे मोटर चलाने के लिए गई थी। वहां उक्त तीनों आरोपी लड़के बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए। इनमें से एक आरोपी ने छात्रा के मुंह पर रूमाल रखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर एक वीरान घर में ले गए। जहां पर तीनों ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


धोखे से नशीली ड्रिंक पिलाकर दोस्त से किया दुष्कर्म
धोखे से नशीली ड्रिंक पिलाकर एक युवक की ओर से अपनी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसकी पहचान लवनीश कुमार निवासी जाखल मंडी फतेहाबाद के तौर पर हुई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फार्मा कंपनी में काम करती है। कंपनी के कामकाज के संबंध में उसकी पिछले करीब सात महीनों से आरोपी लवनीश कुमार के साथ बातचीत होती रहती थी। इसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच सात जनवरी 2025 को आरोपी लवनीश कुमार ने पीड़िता को बहाने से पटियाला बुलाया। जहां वह उसे एक होटल में ले गया। वहां धोखे से सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाकर पीड़िता को पिला दी। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन पीड़िता को जीरकपुर रोड पर छोड़कर आरोपी चला गया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed