फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Meritoriys school entrance exam, admission, Education Minister, Punjab

मैरीटोरियस स्कूलों में अब प्रवेश परीक्षा के जरिए मिलेगा दाखिला : शिक्षा मंत्री

Tue, 17 May 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 17 May 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Meritoriys school entrance exam, admission, Education Minister, Punjab
पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में 12वीं की परीक्षा में मेरिट में रहे स्टूडेंट्स को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे मैरीटोरियस स्कूलों में इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) शुरू करने की घोषणा की है। वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में मेरिट में आए सरकारी स्कूलों के  23 और निजी स्कूलों के 10 विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भी थे।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि राज्य में मैरीटोरियस स्कूलों में प्रवेश के लिए पहले जहां आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी योग्य थे। वहीं अब फैसला किया गया है कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों की एक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसमें पास होने वाले ही इन स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। डा. चीमा ने बताया कि राज्य में जहां पहले से सात स्कूल चलाए जा रहे हैं वहीं नए सेशन से तीन स्कूल और खोले जा रहे हैं। मैरीटोरियस स्कूलों में सीटें कम हैं इसलिए प्रवेश परीक्षा शुरू की जा रही है। मैरीटोरियस स्कूलों की खराब कारगुजारी वाले अध्यापकों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के प्राइवेट स्कूलों की तरफ से अपनी मनमर्जी से फीसों लेने व अन्य मसलों के हल के  लिए रेगुलेटरी अथारिटी कायम करने का प्रावधान शिक्षा विभाग की तरफ से मंत्रिमंडल में विचार करने के लिए भेज दिया गया है। संभावित रूप से अगली बैठक में यह प्रावधान पास हो जाएगा। जिसके बाद अथारिटी को स्थापित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


. चीमा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 16 हजार अध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव पारित कर दिया है। जल्द ही भरती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 4500 अध्यापकों की तरक्की के केस पास किए जा रहे हैं। तरक्की का यह काम 21-22 मई तक पूरा करने के साथ ही तरक्की पाने वाले अध्यापकों की काउंसलिंग कर स्टेशन भी अलॉट कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद 23 मई से तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रार्थना पत्र मांगे जाएंगे। जून में यह तबादले का काम भी मुकम्मल हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed