{"_id":"56f95fb44f1c1bfa02f00264","slug":"mata-gujre-college-fatehgarh-sahib-teacher-strikes-gratuity-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता गुजरी कॉलेज में अध्यापकों ने दो घंटे बंद रखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता गुजरी कॉलेज में अध्यापकों ने दो घंटे बंद रखा काम
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कालेज में धरना देते अध्यापक।
- फोटो : amarujala
विधान सभा में ग्रेच्युटी और एंड लीव इनकैशमेंट बंद करने के रोष स्वरूप माता गुजरी कॉलेज की अध्यापक यूनियन की तरफ से पंजाब और चंडीगढ़ टीचर्ज यूनियन के आह्वान पर कालेज कैंपस में दो घंटे तक शैक्षणिक कामकाज बंद करके धरना दिया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
धरने में अध्यापक यूनियन के प्रधान डॉ. राशिद रशीद और सचिव प्रो. बिक्रमजीत सिंह संधू ने कहा कि सरकार द्वारा अध्यापक विरोधी इस फैसले की समूह अध्यापक जत्थेबंदियां जोरदार शब्दों में निंदा करती है। इसके अलावा अध्यापकों की चिरकालीन मांगों को लागू करवाने की मांग भी की गई। समूह अध्यापकों ने पंजाब सरकार को ग्रेच्युटी और एंड लीव इनकैशमेंट बंद करने संबंधी लिए फैसले को वापस लेने की मांग की। इस धरने में पटियाला जिला अध्यक्ष डॉ. हरमिन्दर सिंह, प्रो. सोहन सिंह सेखो, प्रो. हरवीन कौर, प्रो. सतप्रीत कौर, डॉ. तेजिन्दर सिंह, डॉ. जगजीवन सिंह और प्रो. जगपाल सिंह अध्यापकों ने भी अपने विचार पेश किए।