फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mandi Gobindgarh Municipal Council, opposed the new over bridge, performance, Mandi Gobindgarh

ग्रामीणों ने मंडी गोबिंदगढ़ काउंसिल गेट पर जड़ा ताला

Sun, 02 Oct 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sun, 02 Oct 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Mandi Gobindgarh Municipal Council, opposed the new over bridge, performance, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल गेट पर ओवर ब्रिज की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मंडी गोबिंदगढ़ काउंसिल की मासिक बैठक में 16 नंबर रेलवे क्रासिंग नंबर-151सी पर बनने वाले ओवरब्रिज का प्रस्ताव रखा गया। ओवर ब्रिज को लेकर भारी रोष के चलते काउंसिल ने इसे शहर के हाथों जाता देख बैठक में अंडर और ओवर ब्रिज दोनों पर सदस्यों की राय मांगी। बैठक में दोनों तरह के पुलों के निर्माण को लेकर काउंसिल ने इसे पीडबल्यूडी को भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं जैसे ही ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का प्रस्ताव काउंसिल बैठक में रखे जाने की भनक लाइन पार इलाकों के 20 गांवों के लोगों को लगी तो उन्होंने किसान नेता राजिंदर सिंह बैनीपाल की अध्यक्षता में काउंसिल गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया और गेट पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण किसी भी पार्षद को बाहर न जाने की जिद पर अड़ रहे। सभी ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


धरनाकारियों ने कहा कि छह करोड़ की लागत से नसराली में पहले बनाया गया अंडरब्रिज भी कामयाब नहीं हुआ और उस पर काउंसिल ने बरसात के दिनों में अंदर न जाने का नोटिस बोर्ड लगा दिया है। ऐसे में नए रेलवे अंडर ब्रिज को वह बनने नहीं देंगे और जो पार्षद या नेता अंडर ब्रिज पर सहमति जताएंगे, उनका विधान सभा चुनाव में बायकाट करके गांवों में उनकी एंट्री बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनाकारियों ने दो घंटे तक किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने नहीं दिया। कई काउंसिल पार्षदों से ग्रामीणों की तीखी नोक झोंक भी हुई। इस मौके पर थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ कंवलजीत सिंह ने धरनाकारियों को शांत किया। करीब दो घंटे बाद काउंसिल अध्यक्ष के पति केके जिंदल और शिअद नेता भारत भूषण टोनी ने ग्रामीणों को एजेंडे की कापी पढ़कर सुनाई जिसमें कोई भी अंडरब्रिज न बनाए जाने का एजेंडा नंबर-16 दिखाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed