फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Man Murdered after dispute in Patiala

Patiala Murder: मामूली विवाद के बाद युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला, पड़ोसियों ने की वारदात

Tue, 08 Aug 2023 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

मेजर सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उनका 27 साल का लड़का रामजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। चारों आरोपी उनके पड़ोसी हैं। अकसर रात को शराब पीकर बाप-बेटे झगड़ा व हंगामा करते थे।

विज्ञापन
Man Murdered after dispute in Patiala
मृतक रामजीत - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला में थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, उसकी पत्नी अमरजीत कौर व बेटे सुखविंदर सिंह व रविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहत: पंजाब में निचली अदालतों में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे बुजुर्ग, सरकार मुहैया करवाएगी मोबाइल लिंक
विज्ञापन


मेजर सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उनका 27 साल का लड़का रामजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। चारों आरोपी उनके पड़ोसी हैं। अकसर रात को शराब पीकर बाप-बेटे झगड़ा व हंगामा करते थे। कभी दीवार को लेकर तो कभी किसी भी छोटी बात को लेकर आरोपी नोक झोक करते थे। कईं बार लोगों ने उन्हें समझाया भी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अगस्त की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा और वह घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच आरोपियों ने उनके लड़के को धमकियां दीं। शाम करीब सात बजे रामजीत सिंह काम से वापस घर की तरफ लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे गली में घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान रामजीत सिंह को लाठियों के साथ बुरी तरह से पीटा गया। बुरी तरह घायल रामजीत सिंह को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मेजर सिंह ने बताया कि रामजीत सिंह का करीब दो साल का एक बेटा है। रामजीत सिंह की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed