{"_id":"6317024ca1cfec577b2c5e77","slug":"man-commit-suicide-in-sadar-police-station-in-nabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नाभा सदर थाने में युवक ने की आत्महत्या, दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: नाभा सदर थाने में युवक ने की आत्महत्या, दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया था
Tue, 06 Sep 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:48 PM IST
सार
बूटा सिंह को दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया था। मंगलवार को कोर्ट ले जाने से पहले उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बूटा सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने नाभा पुलिस की हिरासत में मंगलवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी को सोमवार को ही पुलिस ने नाबालिग की माता के बयान पर नामजद करके गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री ने इसकी पुष्टि की और कहा कि मामले की न्यायिक जांच होगी।
विज्ञापन
क्या है मामला
17 साल की नाबालिग की माता के बयान पर बूटा सिंह निवासी रेलवे स्टेशन नाभा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि बूटा सिंह बहला-फुसलाकर नाबालिग को उसके घर से भगा ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को नाभा के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था लेकिन मौके से आरोपी बूटा सिंह फरार हो गया था। पुलिस का आरोप है कि बूटा सिंह उक्त नाबालिग को कहीं दूर लेकर जाने की फिराक में था। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करना था लेकिन इससे पहले मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आरोपी ने थाना सदर नाभा की हवालात के अंदर गेट के पास लगे पिलर से परने की मदद से लटककर आत्महत्या कर ली। जैसे ही थाने में मौजूद स्टाफ को पता लगा, तुरंत उसे नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संतरी से आरोपी ने अपने किए पर पछताने की बात कही थी: डीएसपी
डीएसपी नाभा दविंदर अत्री के मुताबिक मामले की न्यायिक जांच होगी। उन्होंने शर्मिंदगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को जब संतरी खाना-पानी देने गया था तो आरोपी कह भी रहा था कि वह अपने किए पर पछता रहा है।