फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Malteepprs school, Dr. MP. Dharamvira Gandhi, inaugurated the indoor basketball arena, Patiala

मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र के व्यापारीकरण चिंताजनक : गांधी

Wed, 09 Nov 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 09 Nov 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Malteepprs school, Dr. MP. Dharamvira Gandhi, inaugurated the indoor basketball arena, Patiala
पटियाला के मल्टीपपर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम दौरान बच्चों को संबोधित सांसद डा. धर्मवीर गांधी। - फोटो : अमर उजाला
मल्टीपपर्स स्कूल में सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने एमपी लैंड फंड में से दिए गए पांच लाख रुपये के योगदान से पूरे किए इंडोर बास्केट बाल खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस मौके पर डा. गांधी ने कहा कि वह डाक्टरी व अध्यापन के काम में से अध्यापन को उत्तम मानते हैं।
विज्ञापन


अध्यापन के जरिये नई सोच और नए समाज का निर्माण होता है। आज से 30 साल के बाद का पंजाब, 30 साल बाद का भारत और 30 साल बाद की दुनिया कैसी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आज के अध्यापक अपने बच्चों को कैसी शिक्षा प्रदान करते हैं। डा. गांधी ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि डाक्टर व अध्यापन के कामों का व्यापारीकरण होने के साथ-साथ खेल जगत भी व्यापारीकरण की मार के नीचे आ गया है। 
विज्ञापन


डा. गांधी ने खेल के मैदान को सलाम करते हुए कहा कि यह एक ऐसी पवित्र जगह है, जो बच्चों को आपसी भाईचारे, सहयोग और सेहतमंद मुकाबले की शिक्षा देता है। उन्होंने खेल के मैदान अंदर खिलाड़ी की कद्र, उसके सामाजिक रूतबे, धन-दौलत, धर्म या जाति-पाति करके नहीं बल्कि उसकी काबिलयत करते होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने स्टूडेंट्स को भारतीय समाज अंदर मौजूद चार बुराइयों जाति अहंकार, धर्म अहंकार, मर्द अहंकार और देश अहंकार के बारे में सुचेत करते हुए उनको मानववादी और अंतरराष्ट्रीय नजरिया अपनाने के लिए कहा। डा. गांधी ने इस मौके पर मल्टीपपर्स स्कूल में लड़कियों के लिए एक टायलेट कांप्लैक्स और बच्चों के बैठने के लिए 100 बैंच देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed