फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mahindera College Patiala, principal office, encompass students, Patiala

महिंदरा कालेज में प्रिंसिपल दफ्तर के बाहर स्टूडेंट्स का धरना

Tue, 29 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 29 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mahindera College Patiala, principal office, encompass students, Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में मंगलवार को प्रिंसिपल दफ्तर के बाहर धरना देते स्टूडेंट्स। - फोटो : amarujala
सरकारी महिंदरा कालेज में प्रिंसिपल दफ्तर के बाहर मंगलवार को स्टूडेंट्स ने धरना दिया। इस मौके पर पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के लीडर हरदीप ढडरिया ने कहा कि सोमवार को हुई बैठक में फैसला हुआ था कि आज पीटीए संविधान की कापी, मौजूदा पीटीए कमेटी व पीटीए फंड से हुए खर्चे का रिकार्ड दे दिया जाएगा। हालांकि जब स्टूडेंट्स रिकार्ड लेने के लिए प्रिंसिपल दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें मिलने से इनकार कर दिया गया। उल्टा प्रिंसिपल ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए पुलिस बुलाकर स्टूडेंट्स को डराया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट लीडरों ने कहा कि नियम अनुसार प्रति स्टूडेंट पीटीए फंड 500 रुपये है, लेकिन महिंदरा कालेज में पीटीए संविधान के नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रति विद्यार्थी 5400 रुपये लिए जा रहे हैं। 4200 रुपये यूनिवर्सिटी फीस छोड़कर बाकी पैसे कालेज ले रहा है। जबकि कुल फीस 9665 रुपये है, जो सरासर नियमों के विपरीत है। दूसरी तरफ पीटीए कमेटी के चुनाव वोटों के जरिये होते हैं। इस नियम का उल्लंघन करके प्रिंसिपल दफ्तर में बैठ कर कमेटी बना ली जाती है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स लीडरों की सरकार से मांग है कि सरकारी महिंदरा कालेज को बाकी सरकारी कालेजों की तरह नियमों के अनुसार चलाया जाए न कि शिक्षा को मुनाफे का साधन बनाकर किसी प्राइवेट संस्था की तरह चलाया जाए। साथ ही मांग की कि पीटीए संविधान और पीटीए फंड से हुए खर्चे का रिकार्ड दिया जाए। मांग पूरी न होने पर स्टूडेंट्स जत्थेबंदियों की ओर से मिलकर प्रिंसिपल व शिक्षा मंत्री के खिलाफ संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस मौके पर रणदीप रसूलपुर, गुरजंट, सुनंदा, गगन, सिमरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed