फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Langar planted in Rajindra without approval, uproar over stopping

राजिंदरा में बिना मंजूरी के लगाया लंगर, रोकने पर हुआ हंगामा पुलिस व लंगर लगाने वालों के बीच झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 12 Mar 2022 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Langar planted in Rajindra without approval, uproar over stopping
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब अस्पताल में दाखिल मरीजों व उनके जरूरतमंद तीमारदारों के लिए लंगर लगाने पहुंचे व्यक्तियों को पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर लंगर लगाने की मंजूरी दिखाने को कहा गया पर न दिखाने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी वीडियो लंगर लगाने आए व्यक्तियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से उक्त लोगों को लंगर लगाने की अनुमति दे दी गई। गौरतलब है कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पिछले काफी समय से श्री काली माता मंदिर लंगर कमेटी और कार सेवा वालों की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए लंगर लगाया जा रहा है। इस संबंधी संस्था की ओर से अस्पताल में एक तय जगह पर लंगर लगाने की मंजूरी ली गई है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे राजिंदरा अस्पताल में लंगर लगाने के लिए कुछ लोग पहुंचे। जिन्होंने अस्पताल प्रशासन की मंजूरी लिए बगैर मुख्य गेट के सामने बनी डिस्पेंसरी के बाहर कार खड़ी कर ली। जिसे लेकर पहले इन लोगों का अस्पताल के सिक्योरिटी मुलाजिमों साथ झगड़ा हो गया। सिक्योरिटी मुलाजिमों ने इन लंगर लगाने वाले लोगों की शिकायत प्रशासन को की। जिसके बाद मौके पर राजिंदरा अस्पताल चौकी से पुलिस मुलाजिम पहुंचे। इन्होंने उक्त लोगों से लंगर लगाने के लिए मंजूरी दिखाने को कहा पर वह कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस व लंगर लगाने वाले लोगों में विवाद बढ़ गया और नौबत झगड़े तक पहुंच गई। इस दौरान लंगर लगाने वाले लोगों में से एक ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से उक्त लोगों को अस्पताल में लंगर लगाने की अनुमति दे दी गई। इस बारे में राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. हरनाम सिंह रेखी ने कहा कि अस्पताल में लंगर लगाने के लिए एक तय स्थान है। इसके साथ किसी को बिना मंजूरी के लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी। क्योंकि किसी अनजान व्यक्ति से खाना खाकर मरीज बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed