फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Labour officer office, picketing workers, over 13 days later, BJP president, Mandi Gobindgarh

भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन के बाद मजदूरों का धरना खत्म

Tue, 18 Oct 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
Labour officer office, picketing workers, over 13 days later, BJP president, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ पर धरनास्थल पर मजदूर जत्थेबंदियां भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग को मांग पत्र सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला
लेबर अफसर दफ्तर राजपुरा को मंडी गोबिंदगढ़ में शिफ्ट करने को लेकर पांच अक्तूबर से धरने पर बैठीं विभिन्न मजदूर जत्थेबंदियां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के आश्वासन के बाद मान गई। धरनाकारियों ने लेबर दफ्तर के सामने पंजाब सरकार और लेबर कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की वहीं गर्ग के आश्वासन के बाद जीटी रोड पर लेबर कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर विनोद कुमार पप्पू महासचिव लेबर यूनियन एटक, बाल मुकंद मिश्रा अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, बाल कृष्ण अध्यक्ष गोबिंदगढ़ स्टील वर्कर यूनियन, मलकीत सिंह अध्यक्ष मजदूर यूनियन खन्ना, गुलजार गोरिया खेत मजदूर यूनियन, लाल बहादुर प्रधान इस्पात कर्मचारी दल, अनिरुद्ध अध्यक्ष क्रांतिकारी लेबर यूनियन, दविंदर सिंह, बीएमएस, साधू सिंह, विक्रम सिंह, राज कुमार, प्रितपाल सिंह, नथा सिंह नेता सीपीआई, बलवीर सिंह, दविंदर सिंह भंगू एटक, रामलखन, साथी रामकेवल यादव, बलदेव सिंह, चरनजीत सिंह, जगमेल सिंह, अजीत मंडल, हरिंदर, साधू सिंह, साथी राम लक्षण सचिव इंटर मंडी गोबिंदगढ़, दीपक शर्मा, अमित वर्मा, चरनजीत कोटला, परमजीत कौर, आशा रानी, परमजीत कोटला ने कहा कि 12 अक्तूबर 2014 को उन्होंने प्रमुख सचिव लेबर विभाग पंजाब सरकार को पत्र लिखकर राजपुरा से लेबर चल रहे दफ्तर को मंडी गोबिंदगढ़ में तबदील करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


24 दिसंबर 2014 को लेबर कमिश्नर पंजाब ने लेबर अफसर राजपुरा को लिखित आदेश देकर राजपुरा दफ्तर को मंडी गोबिंदगढ़ में तबदील करने को कहा गया था, लेकिन राजनैतिक दबाव के कारण प्रशासन ने इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगों को श्रम मंत्री के सामने रखेंगे : गर्ग
13 दिन से धरने पर बैठे विभिन्न मजदूर जत्थेबंदियों का धरना समाप्त करवाने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री सतीश उप्पल ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मजदूरों की मांग जायज है। वह जल्द ही श्रम मंत्री भगत चुन्नी लाल से भेंट कर लेबर दफ्तर को मंडी गोबिंदगढ़ में तबदील करवाएंगे। अगर कोई कानूनी अड़चन हुई तो इसके लिए थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन वह मजदूरों की मांग को पूरा करवाकर रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed