फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kos Minar of the eighth century, neglected, ignored by ASI, Sunam, Sangrur

मिट्टी में मिलने की कगार पर आठवीं सदी की कोस मिनार, जाने कहां

Mon, 19 Sep 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 19 Sep 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kos Minar of the eighth century, neglected, ignored by ASI, Sunam, Sangrur
सुनाम में दयनीय हालत में खडी आठवीं सदी की कोस मीनार। - फोटो : अमर उजाला
8वीं और 9वीं सदी में सड़क मार्ग की दूरी व दिशा बताने वाली सुनाम में स्थापित कोस मीनार वक्त के थपेड़ों को झेलती हुई मिट्टी में मिलने के कगार पर है। अंतिम सांसें गिन रही इस अनमोल धरोहर की पुरातत्व विभाग भी सुध नहीं ले रहा है हालांकि पश्चिम बंगाल से लेकर पाकिस्तान के बॉर्डर तक कई राज्यों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश की इस धरोहर को कारगर तरीके से संरक्षित किए हुए हैं।  
विज्ञापन


कोस मीनार कई जगह से टूट चुकी है। इसका आधार तो क्षतिग्रस्त हो चुका है जबकि ऊपरी हिस्सा भी टूटने लगा है। मीनार धीरे-धीरे दम तोड़ रही है और इसकी प्राचीन छोटी ईंटें उखड़ने लगी हैं।  
विज्ञापन


कोस में प्रत्येक किमी के बाद दूरी बताने के लिए किमी स्टोन स्थापित हैं। अंग्रेजों के शासन में प्रत्येक मील के बाद मील पत्थर लगाए गए थे। इससे पहले आठवीं व नौंवी सदी में सड़क मार्ग की दूरी कोस मीनार दर्शाते थे और एक कोस में पौने चार किमी होते हैं। करीब 12 फुट ऊंची यह कोस मिनार वर्गाकार व प्रतिहार्री इंटों से बनी है और इसमें चूने का प्रयोग किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोस मीनार के यहां होने से प्रमाणित होता है कि प्राचीन समय में मुख्य राष्ट्रीय मार्ग सुनाम से होकर गुजरता था। यह राष्ट्रीय मार्ग सुनाम से हांसी, हिसार होते हुए दिल्ली से आगे जाता था। लेखक फौजा सिंह की पुस्तक सरहिंद थ्रू द एजेज में लिखा है कि तुगलक काल में सरहिंद एक स्टेट थी और राष्ट्रीय मार्ग से देश विदेश में व्यापार इसी मार्ग से होता था।

इतिहासकार एलेग्जेंडर कनिंघम की पुस्तक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया शिमला 1871 में भी जिक्र है कि सरस्वती नदी बहने तक यह राष्ट्रीय मार्ग कायम था। जब नदी का बहाव शुष्क हुआ तो इस इलाके में रेत के टीले बन गए और आवागमन कठिन हो गया। तब शेरशाह सूरी ने अपने शासन में एक स्थायी राष्ट्रीय मार्ग उत्तर की दिशा में लुधियाना, सरहिंद, अंबाला, दिल्ली बनाया था।  

इस एतिहासिक धरोहर की खोज करने वाले यहीं के पुरातत्वविद् रामेश्वर दास जिंदल ने बताया कि उस समय घोड़ों पर सफर होता था। कोस मीनार खास कारण से इतने ऊंचे बनाए जाते थे। रात के समय कोस मीनारों के भीतर लालटेन रखे जाते थे ताकि राहगीर और घुड़सवारों को दूर से मार्ग की दिशा दिखाई दे सके। 


पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर नवजोत सिंह रंधावा का कहना है कि विभाग कुछ धरोहरों को चयनित करके उन्हें सरंक्षित कर रहा है। कुछ मिनारें विभाग ने संरक्षित की हैं। इनकी महत्ता को कम करके आंका नहीं जा सकता है। आम नागरिक, निजी समाज सेवी संस्थाओं का नैतिक फर्ज बनता है कि इन धरोहरों को अपने स्तर पर संरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed