फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisanaen scored a railway station on the camping

किसानाें ने जमाया रेलवे स्टेशन पर डेरा

Wed, 17 Jun 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 17 Jun 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
सूबे के 27.4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन मजदूरों की कमी ने किसानों को परेशान किया हुआ है। किसान पिछले तीन दिन से रेलवे स्टेशन पर डेरा डालकर मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मजदूर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


राजपुरा पंजाब का मुख्यद्वार व रेलवे जंक्शन होने की वजह से यहां पर दूरदराज के शहरों से भी किसान स्टेशन पर पहुंचकर हर आने वाली ट्रेन से उतरने वाले प्रवासियाें को विशेष तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। वे उन्हें बिजाई करने के रेट अन्य किसानों से ज्यादा व एडवांस देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि आने वाले मजदूर बिहार और उत्तरप्रदेश से ही सेटिंग करके आए हैं, इसलिए उनके टीम लीडर को पटाना किसानों को टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

जिला पटियाला में 2 लाख 36 हजार 4 सौ हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बिजाई की जाती है। इससे पिछले वर्ष 14 लाख 37 हजार टन धान की पैदावार हुई।

इस वर्ष मजदूराें की कमी के चलते व बिजाई न होने से खेतीबाड़ी प्रभावित हो रही है। इलाके के कई किसान पंजाब सरकार के 15 जून के बिजाई के आदेश के बाद भी बिजाई का कार्य अब तक शुरू नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजपुरा स्टेशन पर पहुंचे संगरूर जिले के नट्टे गांव के रघुवीर सिंह, खानपुर के मंगल सिंह, हरदितपुरा के अवतार सिंह, गद्दापुर के सतनाम सिंह ने बताया कि वे यहां मजदूरों की तलाश में आए हैं। पिछले दो दिन से रेलवे स्टेशन पर रह रहे हैं।

मजदूरों को पिछले वर्ष के 1600 से 1800 रुपये प्रति एकड़ बिजाई के बदले 2000 रुपये देने व खाना पीना भी देने की बात कह रहे हैं लेकिन वे तैयार नहीं हो रहे।


गांव अखनूर के सुखविंदर सिंह, बसंतपुरा के परमजीत सिंह, उगाणी के गुरपाल सिंह की भी हालत ऐसी है कि मजदूरों की तलाश में वे मारे-मारे फिर रहे हैं।

मार्केट कमेटी राजपुरा के सुपरिंटेंडेंट अश्वनी बांसल का कहना है कि ज्यादातर किसान मजदूरों से सीजन के मौके बिजाई करवाने को मजबूर हैं। पहले अन्य राज्यों से हजारों मजदूर बिजाई के सीजन में आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या सैकड़ों में रह गई है।

इसका मुख्य कारण दूसरे प्रदेशाें में उन्हें काम मिलना है। इसके चलते वे पंजाब को तरजीह नहीं देते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed