{"_id":"575a8e7f4f1c1bca389c6501","slug":"kidney-operation-alligation-protest-rajpuar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरी के ऑपरेशन के बाद किडनी निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरी के ऑपरेशन के बाद किडनी निकालने का आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा
Updated Fri, 10 Jun 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां की गोविंद कालोनी स्थित निजी अस्पताल के डाक्टर पर अंबाला से आए मरीज के वारिसों ने पथरी का ऑपरेशन करने के बाद किडनी निकाल लेने का आरोप लगाया, जबकि डाक्टर ने कहा कि मरीज की किडनी ना निकालते तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता।
चर्चा है कि कोलकाता से गिरफ्तार किडनी रैकेट के सरगना राजकुमार के तार चेन्नई, बिहार उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कोलकाता के अलावा अन्य राज्यों से जुड़े हैं कही राजकुमार के तार राजपुरा से तो नहीं जुड़े ? अंबाला शहर में हरी पैलेस के पास रहने वाली महिला देवकी रानी ने बताया की उसके लड़के दर्शन लाल (35) को पेट में पथरी थी। ऑपरेशन के लिए उसे राजपुरा की गोविंद कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में वीरवार को लेकर आए थे। वहां डाक्टर नितिन गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए उनसे 30 हजार रुपये ले लिए।
ऑपरेशन लेते समय पथरी निकालने की बात कहकर डाक्टर ने उन्हें कहा कि दर्शन लाल की किडनी से खून चल रहा है। उसे निकालना जरूरी है तुरंत बताएं वरना मरीज को बचाना मुश्किल है। देवकी के मुताबिक उन्हें केवल 20 मिनट सोचने का टाइम दिया गया। देवकी और उनके पति ने डाक्टर से कहा कि वह जैसे ठीक समझें बस उनके लड़के को बचा लें। अब हमें मालूम हुआ कि डाक्टर ने जानबूझकर खून की नाड़ी बंद कर किडनी पर खून जमा कर दिया है और अपने स्वार्थ के लिए लड़के की किडनी निकाल ली है।
विज्ञापन
देवकी रानी ने कहा कि वे काफी गरीब हैं और उनके दो बच्चे हैं। डाक्टर ने किडनी निकालकर मेरे लड़के की जिंदगी बेकार कर दी है। उन्होंने डाक्टर के विरुद्ध करवाई करने व उसके लड़के को फिर से किडनी डाल कर देने की मांग की। इस मौके पर मरीज के रिश्तेदारों ने डाक्टर के विरुद्ध रोष प्रदर्शन भी किया। देवकी रानी ने कहा कि वे डाक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे।
अस्पताल के डाक्टर नितिन गुप्ता ने बताया कि मरीज की किडनी निकालने से पहले उसके पिता व पत्नी की सहमति ली थी। किडनी से खून निकल चल रहा था उसे निकलना जरूरी था वरना मरीज की जान जा सकती थी। ऑपरेशन के बाद किडनी मरीज के वारिसों को दिखाई है और पटियाला की लैब में टेस्ट के लिए भेजी है। डाक्टर नितिन ने कहा की मरीज अब ठीक ठाक है।