फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kick Boxing Championship, Jasvir Kaur won the gold, Sangrur

किक बाक्सिंग में संगरूर की जसवीर कौर ने जीता गोल्ड

Sun, 05 Jun 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 05 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Kick Boxing Championship, Jasvir Kaur won the gold, Sangrur
संगरूर में मैच के दौरान जोर आजमाइश करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
वार हीरोज स्टेडियम में 31वीं जूनियर और सीनियर पंजाब स्टेट किक बाक्सिंग चैंपियनशिप (लडक़े-लड़कियां) आयोजित की गई। इसका उद्घाटन पंजाब किक बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमनबीर सिंह चैरी ने किया। चैंपियनशिप के आर्गनाइजर संजीव शर्मा और गुरदीप सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सोलह जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीनियर लड़कियों के 65 किलो वर्ग में संगरूर की जसवीर कौर ने गोल्ड, संगरूर की हरजीत कौर ने सिल्वर, पल्स 70 किलो वर्ग में संगरूर की ज्योति ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


इसी तरह जूनियर वर्ग (लड़क़े) 45 किलो वर्ग में लुधियाना के आनंददीप ने गोल्ड, लुधियाना के निखिल ने सिल्वर और होशियारपुर के रितिक ने कांस्य पदक जीता। 51 किलो वर्ग में संगरूर के राहुल ने गोल्ड, लुधियाना के मुकेश ने सिल्वर, 57 किलो वर्ग में पटियाला के जगजीत सिंह ने गोल्ड संगरूर के रूपिंदर ने सिल्वर, 63 किलो वर्ग में फाजिल्का के वरिंदर ने गोल्ड, होशियारपुर के जोगी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 69 किलो वर्ग में लुधियाना के परमप्रीत ने गोल्ड, मानसा के राजविंदर ने सिल्वर, 74 किलो वर्ग में पटियाला के विकासदीप ने गोल्ड, संगरूर के लवप्रीत ने सिल्वर मेडल, 79 किलो वर्ग में लुधियाना के सुखचैन ने गोल्ड और लुधियाना के ही गुरलीन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मौके पर खेल अधिकारी कौशल शर्मा, बलजिंदर सिंह लाडी, सुरिंदरपाल विज, राजेश कुमार थापा तरनतारन, राजेश कुमार पटियाला, मोहित कुमार, वरियाम सिंह, सुभाष कुमार, सीना बेदी, किरन, रजिंदर सिंह, निर्मल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed