{"_id":"60ec81368ebc3e4aeb5fa095","slug":"kejriwal-and-badals-are-misleading-people-just-for-votes-dharamsot-patiala-news-pkl4198676138","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल और बादल केवल वोटों के लिए लोगों को कर रहे हैं गुमराह: धर्मसोत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल और बादल केवल वोटों के लिए लोगों को कर रहे हैं गुमराह: धर्मसोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल केवल आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुविधाएं देने की झूठी घोषणाएं करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आगे कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कद का अन्य कोई नेता नहीं है। जिन्होंने पंजाब विधानसभा में खेती कानूनों को रद्द करके एक मिसाल पैदा की। साथ ही किसान धरने में मरने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने साथ एक वारिस को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया। राजपुरा में हुई घटना के बारे धर्मसोत ने कहा कि मोदी सरकार ने खेती कानून लाकर किसानों साथ धोखा किया है। ऊपर से भाजपा नेताओं की ओर से किसान आंदोलन का विरोध किया जा रहा है। जिस कारण उन्हें किसानों के रोष का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मसोत ने सोमवार को नाभा में 6.5 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने ग्रिड चौक पर मालेर कोटला रोड को आगे जोड़ती सड़क के निर्माण कार्य और गंदे पानी के निकासी के काम को अगले तीन माह में पूरा किए जाने संबंधी कहा कि इस काम के पूरा होने से नाभा शहर के साथ-साथ नजदीकी गांवों व आम राहगीरों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। धर्मसोत ने कहा कि सड़क के नवनिर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 6.5 करोड़ जारी किए हैं, जिससे इलाके के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है। यह सड़क ग्रिड चौक, मडखाना चौक, घोड़ियां वाला गुरुद्वारा साहिब, बीड़ दुसांझ, कैंट रोड और मालेरकोटला रोड को जाती सड़क को मिलाने वाली अहम सड़क है। उन्होंने बताया कि सड़क का काम तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही सीवरेज लाइनें नई बिछाई जा रही हैं, ताकि गंदे पानी की निकासी भी हो सके।