{"_id":"5d6018d28ebc3e93a62987ba","slug":"junior-auditor-arrested-for-taking-bribe-patiala-news-pkl3483483127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार की रिश्वत लेता खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग का जूनियर आडिटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार की रिश्वत लेता खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग का जूनियर आडिटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार की रिश्वत लेता जूनियर आडिटर काबू
राइस मिल मालिक से बिल क्लीयर करने को मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के जूनियर आडिटर जसपाल सिंह सोढ़ी को विजिलेंस ब्यूरो ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मिनी सचिवालय से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाने में केस दर्ज करके ब्यूरो ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि तहसील पातड़ां के दुगाल कलां स्थित राइस मिल के मालिक हरिंदरपाल ने शिकायत दी कि उसका साल 2018-19 में पनग्रेन सरकारी एजेंसी के साथ उक्त राइस मिल में पैडी स्टोर करने संबंधी समझौता हुआ था। इसके लिए राइस मिल मालिक की ओर से करीब तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी एजेंसी के पास जमा करवा दी गई थी। बाद में शिकायतकर्ता के कस्टम मिलिंग के बनते बिल पास होने के लिए खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के पटियाला दफ्तर पास करीब दो महीने पहले दिए गए थे। इन बिलों को क्लीयर करने के लिए आरोपी जसपाल सिंह सोढ़ी जूनियर आडिटर ने शिकायतकर्ता को परेशान करना शुरू कर दिया और बिल पास करने को पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने रेड करके मौके से जूनियर आडिटर जसपाल सिंह सोढ़ी को पांच हजार की रिश्वत हासिल लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर सरकारी गवाहों के तौर पर ललित मित्तल उप मंडल इंजीनियर, सतिंदर सिंह जूनियर इंजीनियर दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर, पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज मंडल-2 मौजूद रहे।