{"_id":"60dc903b8ebc3e6c82670660","slug":"jobless-teachers-protests-against-govt-patiala-news-pkl4184882112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, 24 गिरफ्तार बाकी साथियों ने वाईपीएस चौक में जाम लगाकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, 24 गिरफ्तार बाकी साथियों ने वाईपीएस चौक में जाम लगाकर धरना दिया
विज्ञापन
पटियाला। रोजगार की मांग को लेकर सीएम के मोती महल को घेरने जा रहे बेरोजगार सांझा मोर्चा के नुमाइंदों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और 24 बेरोजगारों को गिरफ्तार करके भूनरहेड़ी व गाजेवास पुलिस चौकी ले गए। जबकि उधर बाकी साथियों ने मोर्चा के प्रदेश प्रधान सुखविंदर ढिलवां की अगुवाई में वाईपीएस चौक में धरना लगा दिया। इस मौके पर सीएम के साथ मांगों को लेकर पैनल मीटिंग का समय देने की मांग की गई।
गौरतलब है कि बेरोजगार सांझा मोर्चा में पांच जत्थेबंदियां टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन, आल पंजाब 873 बेरोजगार डीपीई अध्यापक यूनियन, बेरोजगार 646 पीटीआई अध्यापक यूनियन, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक यूनियन और बेरोजगार मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर यूनियन शामिल हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर बेरोजगार सांझा मोर्चा के नुमाइंदे बारादरी गार्डन में इकट्ठा हुए और यहां से दोपहर करीब सवा एक बजे सीएम के मोती महल के घेराव को कूच किया। पुलिस को चकमा देने के लिए गुप्त एक्शन के तहत मोती महल तक पहुंच कर घेराव करने को दो टीमें बनाई गईं। मोती महल के बिल्कुल नजदीक पहुंची 24 बेरोजगारों की एक टीम पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और फिर गिरफ्तार करके भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ले गई। लाठीचार्ज में बेरोजगारों को चोटें भी लगीं।
उधर दूसरी टीम ने वाईपीएस चौक में प्रधान सुखविंदर सिंह ढिलवां की अगुवाई में धरना लगा दिया। बेरोजगारों की ओर से मुख्यमंत्री साथ पैनल मीटिंग की मांग की जा रही है। मोर्चे के नुमाइंदों ने कहा कि कैप्टन सरकार पिछले विधानसभा चुनावों के समय घर-घर नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब यह सरकार अपने वादे से भाग रही है। बेरोजगार अपना हक मांगते हैं, तो उन पर लाठियां भांजी जाती हैं और उनकी गिरफ्तारियां की जाती हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव सुरेश कुमार साथ 12 जुलाई की पैनल मीटिंग का समय मिला, गिरफ्तार बेरोजगार रिहा
शाम करीब छह बजे पुलिस प्रशासन ने बेरोजगारों के रोष के आगे झुकते हुए हस्तक्षेप करके मोर्चा की प्रमुख सचिव सुरेश कुमार साथ 12 जुलाई की पैनल मीटिंग तय करा दी। इस दौरान मांगों पर विचार किया जाएगा। साथ ही सभी गिरफ्तार बेरोजगारों को भी रिहा कर दिया।