{"_id":"aa7548b133a30182dee9f29bd6092c0c","slug":"jeddah-city-udham-singh-s-birthday-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जद्दी शहर में मनाया ऊधम सिंह का जन्मदिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जद्दी शहर में मनाया ऊधम सिंह का जन्मदिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 27 Dec 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद ऊधम सिंह का 117वां जन्मदिवस उनके पैतृक शहर सुनाम में धूमधाम तथा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न निजी संस्थाओं की ओर से पूरे उल्लास के साथ चेतना मार्च निकाले गए और सभ्याचारक समागम प्रस्तुत किए गए। शनिवार को शहर में चेतना मार्च व रैलियां निकालने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया।
श्री विश्वकर्मा कारपेंटर एवं इमारती पेंटर यूनियन की ओर से अवतार सिंह तारी की अध्यक्षता में चेतना मार्च निकाला गया। शहीद ऊधम सिंह धर्मशाला से शुरू हुआ यह मार्च शहीद के पैतृक घर पहुंचा। इस दौरान तहसीलदार दीपक भारद्वाज, अवतार तारी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह को सम्मान नहीं मिला है।
उनके नाम पर केवल सियासत हो रही है। शहीद की माता नारायणी देवी के नाम पर बनाया गया पार्क किसी साजिश के तहत उजाड़ दिया गया है। ग्रांट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने मामलों की जांच किसी बडे़ जज से करवाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब तथा शहीद ऊधम सिंह नौजवान सभा की ओर से सभ्याचारक समागम पेश किया गया। इस दौरान बच्चों ने शहीद ऊधम सिंह, शहीद भगत सिंह पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की। नौजवानों व बुजुर्गों ने भंगड़ा पेश करके समां बांध दिया। आयोजकों ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया।